फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंंपिल। पत्नी से विवाद के बाद पति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी के शोर मचाने पर आस पास के लोग आ गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कहारन टोला निवासी सुनील उर्फ टिंकू(35) मजूदरी करके परिवार की गुजर बसर करता है। बुधवार शाम सुनील घर आया। वह शराब के नशे में था। इसको लेकर पत्नी किरन से उसका विवाद हो गया। पत्नी से विवाद के बाद सुनील कमरे के अंदर चला गया। किरन काम करने लगी। सुनील ने पत्नी के दुपट्टे से कमरे के कुंडे में फंदा लगाया। उस पर लटक गया। काफी देर तक सुनील कमरे से बाहर नहीं आया। किरन उसको आवाज देते हुए कमरे में पहुंची। वहां पति सुनील को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी किरन से घटना के बारे में जानकारी की। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मजदूर ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें