फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 20 दिन बाद भी चालू न हो सका हरदोई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। महमदगंज मड़ैयन घाट के पैंटून पुल की 20 दिन बाद भी मरम्मत शुरू नहीं हुई। इससे हरदोई मार्ग का यातायात बंद चल रहा है। इस साल चालू होने के बाद 4 अप्रैल को तीसरी बार पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

इस समय गेहूं व तरबूज की फसल तैयार है। पुल क्षतिग्रस्त होने से किसान अपनी उपज कस्बे के बाजार में नहीं ला पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 10 जोड़ी पैंटून लगाकर पुल चालू कर दिया गया था। इसके बाद दो बार पानी बढ़ने पर पुल टूटा तो दोनों बार एक-एक जोड़ी पैंटून और लगाना पड़ा। अब एक जोड़ी पैंटून और जोड़ा जाएगा, तभी पुल चालू हो पाएगा। अभी तक काम शुरू न होने से लोगों में रोष है। यदि पहले ही 10 जोड़ा के बजाय 13 जोड़ा पैंटून लगाकर पुल चालू किया जाता तो बार -बार पुल नहीं टूटता।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि ठेकेदार को पुल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। काम शुरू करने में कुछ समस्या आ रही। जिसे दूर कर जल्दी ही काम चालू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें