फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर बोले हैप्पी बर्थडे टू यू

Sat, 30 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय नवाबगंज में बच्चों को केक खिलाकर जन्मदिन मनाती शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद।  जिले में संचालित पांचों बॉ विद्यालयों समेत कई परिषदीय विद्यालयों में अप्रैल में पड़ने वाले बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। स्कूल स्टाफ ने केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाया और मिठाई बांटी।
विज्ञापन


बढ़पुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मसेनी में शनिवार को बंटू, शैलजा, अभिषेक, विपाशा, अर्चना, रजनीश, महेंद्र, आनंद गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय को झालरों, टोपी, गुब्बारों आदि से सजाया गया था।

विद्यालय में बीएसए संदीप चौधरी ने केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाया और उन्हें उपहार वितरण किए। इस मौके पर बेगीश गोयल, प्रदीप कटियार, विनय प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, नीलम कटियार, गीता कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार- बॉ विद्यालय कमालगंज में कामिनी, सपना, रजनी, दीप्ती, शिवानी, अनुष्का, सिन्नू, शिल्पी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। उधर, नवाबगंज में मंगला, सुभासनी, सीमा का जन्मदिन मनाया गया।

इसी प्रकार बॉ विद्यालय राजेपुर में श्वेता, हिना, प्रियंका, शीला, प्रिया, कुमकुम, रेखा, मोनी आस्था आदि का जन्मदिन मनाया गया। शमसाबाद और कायमगंज में भी धूमधाम से बच्चोें का जन्मदिन मनाया गया।

वहीं शमसाबाद के मुरैठी विद्यालय में बच्चों के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान रामप्रकाश यादव ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनुपम सक्सेना, रंजना सक्सेना, रक्षा गंगवार, गुड्डी देवी, कुसुमा, पार्वती, मीरा आदि मौजूद रहीं। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला में बीएसए संदीप चौधरी ने बच्चों का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर रुचि वर्मा, राजेश यादव और सुमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें