फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
शिवम के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जिंदापुर गांव में गुरुवार सुबह श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जिंदापुर निवासी निर्मल सिंह का पुत्र शिवम (20) बुधवार रात 11 बजे तक घर पर था। इसके बाद परिजन सो गए। गुरुवार सुबह खेत पर गए गांव के राधेश्याम ने शिवम का शव बृजपाल के खेत में नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका देखा।
राधेश्याम की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर दरोगा शैलेंद्र कुमार ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिता ने बताया कि चार भाइयों में सबसे बड़ा शिवम मजदूरी करता था। वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें