फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर पिता को दिखाया फंदा, फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिजनों से मामूली विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने पिता के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके फांसी का फंदा दिखाया।
विज्ञापन

गांव से शहर पहुंचे परिजनों को युवक फंदे पर लटका मिला। परिजन युवक को फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले गए।
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव साहिवाबाद पिपरगांव निवासी एक किसान के 20 वर्षीय बेटे का चार दिन पहले घर में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में युवक रेलवे स्टेशन के पास बने अपने मकान में आ गया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे युवक ने अपने पिता के मोबाइल पर वीडियो कॉल की। उन्हें फांसी का फंदा दिखाया। परिजन पहले तो कुछ नहीं समझे, मगर कुछ देर बाद पिता और परिवार के लोग मकान पर पहुंचे।
तो उन्हें अंदर से दरवाजा बंद मिला, काफी प्रयास के बाद दरवाजे का कुंडा तोड़ा गया। तो युवक छत के कुंडे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए। रेलवे रोड चौकी प्रभारी रामकेश ने बताया कि मोहल्ले वालों की सूचना पर मौके पर गए था। जहां पड़ोसियों ने बताया कि युवक के पिता कह रहे थे कि बेटा 50 हजार रुपये मांग रहा था। उसने वीडियो कॉल पर फांसी का फंदा भी दिखाया था। युवक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें