फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के पति का शव घर में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े युवक के परिजन। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शिक्षिका के पति का शव बुधवार रात घर की बालकनी में लगे कुंडे पर फंदे से लटका मिला। शिक्षिका की सूचना पर पति के परिजन मौके पर आ गए। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी जालिम सिंह (32) की पत्नी जनपद शाहजहांपुर के अल्लागंज के परिषदीय स्कूल में शिक्षिका है। जालिम सिंह कुछ नहीं करता था।
वह घर पर ही रहता था। उसके दो बेटियां हैं। परिवार में विवाद होने के चलते जालिम सिंह अपनी पत्नी पूनम व बेटियों के साथ मोहल्ले के ही प्रदीप फौजी के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहा था।
विज्ञापन

बुधवार रात पूमन बेटियों के साथ कमरे में लेटी थी। जालिम सिंह बाहर बालकनी में था। देर रात पूनम कमरे से निकल कर बाहर आई तो उसने बालकनी की छत में लगे कुंडे में रस्सी के फंदे से पति को लटकता देखा।
पूनम के शोर मचाने पर मकान मालिक व आस पास के लोग आ गए। पूनम ने मोहल्ले में ही रह रहे देवर तिलक सिंह, ससुर ओम प्रकाश व सास को घटना की जानकारी दी। भाई तिलक सिंह की सूचना पर कोतवाल अजय नारायण सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। जालिम सिंह के पैर जमीन में छू रहे थे और पास में एक मेज भी रखी थी।
इस पर जालिम सिंह का हाथ रखा था। यह देख भाई तिलक सिंह ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाए। भाई का कहना था कि तीन दिन पहले भाभी और भइया में झगड़ा हुआ था।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई और दोनों को समझाकर चली गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल अजय नरायण सिंह ने बताया कि पति पत्नी में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
फारेसिंक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश, दरोगा सुरेंद्र सिंह व सिपाही धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे। टीम ने जांच की। जालिम सिंह की जीभ भी दोनों दांतों के बीच से निकल कर बाहर आ गई थी। यह लक्षण फांसी के ही होते हैं। उनका मानना था कि जालिम ने फंदे पर लटकने के बाद अपने पैर मोड़ लिए होंगे और मेज को पीछे धकेल दिया होगा। घटनास्थल की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफ बनाकर सुरक्षित कर लिए। कुछ नमूने भी घटनास्थल से लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें