फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीकू वार्ड में युवक का हंगामा, एसडीएम पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती एक बच्चे को देखने पहुंचे युवक ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कर्मचारी ने इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की। कुछ ही देर में एसडीएम सदर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मौका पाकर आरोपी भाग गया। स्टाफ नर्स ने सीएमएस से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

कासगंज के थाना दरियाबगंज के गांव ककराला निवासी नन्हेंलाल जाटव की दो साल की पुत्री प्रज्ञा लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती है। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे बच्ची को देखने एक युवक पहुंचा। उसने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर तैनात स्टाफ नर्स रिचा, पूजा और प्रियंका से अभद्रता कर दी। इस पर वार्ड की एक महिला कर्मी वीडियो बनाने लगी, तो युवक गाली-गलौज करने लगा।
महिला कर्मियों ने युवक का वीडियो और हंगामे की बात लिखकर अस्पताल के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी। रात करीब सवा 11 बजे एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वार्ड में पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। इसके बाद मरीज के पिता नन्हेंलाल से जानकारी ली। मगर नन्हें ने अपने साथ किसी के न होने की बात कह दी। कहा कि युवक का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। एसडीएम ने बताया कि वीडियो बना लिया गया है।
उसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। ड्यूूटी स्टाफ ने सीएमएस से लिखित शिकायत की है। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि विभागीय जांच के बाद हंगामा करने वाले के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें