शमसाबाद। पीएनबी चौराहे पर डीसीएम खराब होने से आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
जाम में दोनों ओर वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को इधर-उधर कर जाम खुलवाया।
जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के कस्बा निवासी पिंटू शुक्रवार को डीसीएम लेकर जनपद एटा अलीगंज से वापस आ रहा था। पंजाब नेशनल बैंक चौराहे के पास डीसीएम के इंजन का पाइप फट गया, जिससे डीसीएम बीच सड़क पर बंद हो गई। ऐसे में वहां पर जाम लग गया। कुछ देर में ही वाहनों की लंबी कतारें दोनों ओर लग गईं।
जाम में महिलाएं व बच्चे भी फंसे हुए थे। आसपास के दुकानदारों ने जाम की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फुटपाथ पर खड़े वाहनों को इधर-उधर कर एक लाइन से वाहन निकलवाए। इसके बाद जाम खुल गया। पुलिस ने डीसीएम चालक से बात कर मिस्त्री की व्यवस्था करवाई। पाइप ठीक होने के बाद डीसीएम वहां से रवाना की गई गई।