कांवड़ ले जातीं मध्यप्रदेश के भिंड की 12 वीं की छात्राएं पूनम व राधा।
- फोटो : कांवड़ ले जातीं मध्यप्रदेश के भिंड की 12 वीं की छात्राएं पूनम व राधा।
कमालगंज। कांवड़ यात्रा के कठिन भक्ति पथ पर नारी शक्ति का जयघोष हो रहा है। इस बार कांवड़ यात्रियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ गई। 10वीं व 12वीं की पढ़ाई कर रहीं छात्राओं ने भी कांवड़ उठाकर 200 किलोमीटर लंबे भक्ति पथ पर पूरे जज्बे व उत्साह के साथ कदम बढ़ाए।
मध्यप्रदेश के दतिया जनपद तहसील श्योड़ा, गांव मेउली निवासी कक्षा 12 की छात्रा पूनम ने अपनी बहन राधा के साथ कांवड़ यात्रा में भागीदारी की। उन्होंने कहा कि वह अपने चाचा व ताऊ की शिवभक्त टोली में शामिल होकर कांवड़ ले जा रहीं हैं। पिछले साल वह अकेले श्रृंगीरामपुर कांवड़ उठाने आए थे। इस बार साथ में बहन राधा भी आई है। सनातन धर्म के संरक्षण के लिए महिलाओं को भी पूरी शक्ति से कदम-कदम मिलाकर रहना होगा। वह लोग जब अपने गृह क्षेत्र के शिवालय में कांवड़ लेकर पहुचेंगे तो पूरा क्षेत्र अगवानी करेगा।
-
बार-बार बुलाएं गंगा मैया, यूं ही श्रृंगीऋषि धाम आते रहेंगे
भिंड की गोहद तहसील के गांव डाग बिरखड़ी में 11 वीं की छात्रा शिवानी बघेल ने कहा कि वह पहली वार कांवड़ उठाने आई हैं। उन्होंने गंगा मैया से प्रार्थना की कि बार-बार बुलाएं गंगा मैया, यूं ही श्रृंगीऋषि धाम आते रहेंगे। शिवानी ने कहा कि 10 वीं में पढ़ रही उनकी बहन रेनू भी साथ आई है।