मोहम्मदाबाद में जलती बाइक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। कन्नौज थाना ठठिया गांव सदलेपुरवा निवासी योगेेश (35) हैंडपंप की बोरिंग ठेकेदार हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरारिख में बोरिंग का काम चल रहा है। योगेेश गुरुवार को काम देखकर बाइक से वापस जा रहे थे।
कस्बा स्थित बजाज एजेंसी के सामने अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। तभी बाइक में आग लग गई। बाइक से लपटें उठती देख, राहगीरों में भी हड़कंप मच गया।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग की चपेट में आकर योगेश झुलस गया। तत्काल ही उसे राहगीर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार के परिजनों को सूचना कर दी गई है।