फर्रुखाबाद। मृतक आमीन की मां रुखसाना बेगम व राघव की मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। आमीन अली के चाचा रफीक अली ने बताया कि भतीजा घायल अवस्था में करीब एक घंटे तक पड़ा रहा। पुलिस अगर समय से उसे अस्पताल में भर्ती कर देती तो उसकी जान बच सकती थी।
पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी की। लोहिया अस्पताल में सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने पहुंचकर घायलों के हालचाल लिए।
शमसाबाद के रवींद्र की है प्राइवेट बस
दुर्घटनाग्रस्त बस जनपद फर्रुखाबाद के कसबा शमसाबाद निवासी रवींद्र यादव की बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस में लगभग 35 सवारियां बैठी थीं, जबकि सवारियों की क्षमता 28 थी। कुछ सवारियां खड़े होकर सफर कर रही थीं।
-
बस के 26 बार हो चुके चालान
हरदोई से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद आ रही प्राइवेट बस के 26 बार चालान हो चुके हैं। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में क्षमता से अधिक बैठी सवारियों की जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि 26 बार चालान होने के बावजूद बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
ये लोग हुए घायल
- बस सवार जाकिर हुसैन, उनकी पत्नी मोवीना खातून निवासी गांव टिकार जनपद हरदोई
- रजनीश सक्सेना निवासी मोहल्ला बागकूंचा, जनपद फर्रुखाबाद
- जितेंद्र निवासी लालदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद
- रीना मिश्रा निवासी कनारी रूपापुर
- रामसनेही निवासी सैपुरा, नवाबगंज
- अजय कुमार निवासी पांचाल घाट
- विनीत मिश्र निवासी बालाजीपुरम कादरीगेट
- अमीन, निवासी जहानगंज, फर्रुखाबाद