फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीटी फटने से ढाई घंटे बंद रहा गुतासी उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुतासी स्थित बिजली उपकेंद्र की रविवार दोपहर धमाके के साथ इनकमिंग सीटी फट गई। इससे उपकेंद्र ठप होने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। हालांकि सीटी की मरम्मत कर करीब ढाई घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

गुतासी उपकेंद्र से क्षेत्र के करीब 80 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। दोपहर करीब दो बजे के बाद अचानक उपकेंद्र पर धमाका हुआ। एसएसओ ने देखा तो इनकमिंग सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) फटी थी। सूचना पर अवर अभियंता ने अधिकारियों को जानकारी दी और उपकेंद्र पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। अवर अभियंता कैलाश चंद्र पाठक ने बताया कि सीटी की मरम्मत कराकर उसे ठीक कराया गया। इसके बाद करीब 5.20 बजे उपकेंद्र चालू कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें