गुरु तेग बहादुर की जयंती पर गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : गाजीपुर-विजयीपुर रोड में असोथर के समीप शुरू हुई खोदाई
फर्रुखाबाद। गुरु गोविंद सिंह जयंती सोमवार को लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाई गई। गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान पर प्रकाश डाला गया।
गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी मंगल सिंह ने गुरुवाणी पाठ के साथ खालसा पंथ के इतिहास पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज व राष्ट्र के लिए अपनी कुर्बानी दी। उनके चारों पुत्रों का बलिदान भी सिख समाज के लिए एक मिसाल है। इससे पहले गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिवसीय पाठ का आज सुबह समापन हुआ।वहीं फतेहगढ़ गुरुद्वारा में ज्ञानी बलबिंदर सिंह ने गुरुवाणी का पाठ सबद कीर्तन के बाद गुरु का लंगर बांटा गया।
25 दिसंबर से 5 जनवरी तक निकाली गई प्रभात फेरी में प्रतिभाग करने वाले एकता गुलाटी, हर्षा बुद्ववानी, अंजना, ज्योति गुलबानी, ट्विंकल कौर व ललित फुलवानी को गुरुद्वारा के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह ने अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, तोषित प्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, कौशिक प्रीत सिंह, चरण प्रीत सिंह, संगीत अरोड़ा मौजूद रहे।