फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी टीम ने बिना ई-वे-बिल के तंबाकू लदी डीसीएम पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद रोड पर जीएसटी की टीम ने एक डीसीएम में तंबाकू पकड़ी है। चालक व परिचालक ई-वे बिल भी नहीं दिखा सके। टीम ने डीसीएम को मंडी समिति में खड़ा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम चार बजे पुल गालिब तिराहे से फर्रुखाबाद मार्ग पर संदेह के आधार पर एक डीसीएम को जीएसटी के अधिकारियों ने रोक लिया। पूछताछ में चालक व परिचालक ने बताया कि तंबाकू छत्तीसगढ़ ले जा रहे हैं। तंबाकू व्यापारी बिल लेने गए हैं। रात 12 बजे तक टीम व्यापारी के आने का इंतजार करती रही, लेकिन व्यापारी नहीं पहुंचे। बाद में टीम ने डीसीएम को मंडी समिति में खड़ा कर दिया।
रविवार को भी व्यापारी नहीं पहुंचे। इस पर टीम ने माना कि माल बिना ई-वे बिल के ही जा रहा था।
सहायक आयुक्त अतुल उमराव ने बताया कि डीसीएम के चालक व परिचालक जीएसटी टीम को गुमराह कर रहे हैं। दोनों व्यापारी का गोदाम भी नहीं बता रहे हैं। इससे माल को सीज कर चालक व परिचालक को नोटिस दिया जाएगा। डीसीएम पकड़े जाने के दौरान टीम में अभिषेक मिश्रा व गणेश यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें