फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 क्रय केंदों पर कल से होगी धान की सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में एक नवंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए 20 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन

जिले में भले ही अभी धान की फसल तैयार नहीं है, लेकिन धान खरीद की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए जिले में 20 क्रय केंद्र बनाकर केंद्र प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। एक नवंबर से यह केंद्र खोल दिए जाएंगे।
सातनपुर मंडी में तीन क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें एक केंद्र भारतीय खाद्य निगम, एक केंद्र खाद्य विभाग की विपणन शाखा का व एक केंद्र पीसीएफ का रहेगा। इसके अलावा खाद्य विभाग कुल 10 क्रय केंद्रों में मंडी कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज प्रथम व द्वितीय, शमसाबाद उपमंडी प्रथम व द्वितीय, नवाबगंज राजेपुर प्रथम व द्वितीय केंद्रों पर धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

पीसीएफ के नौ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ब्लाक बढ़पुर में जिला सहकारी संघ फर्रुखाबाद व सरैया, मोहम्मदाबाद में सहकारी समिति पखना, नीबकरोरी, हरकमपुर के अलावा कायमगंज, चिलसरा व कनासी सहकारी समिति पर धान खरीदा जाएगा। जिलाधिकारी ने धान खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने के आदेश दिए हैं।
मक्का खरीद की बोहनी नहीं
जनपद में मक्का की खरीद के लिए 15 अक्तूबर से खद्य विपणन विभाग ने 6 क्रय केंद्र खोल दिए थे। मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1962 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। 15 दिन बीतने के बावजूद किसी केंद्र पर मक्का खरीद के नाम पर बोहनी तक नहीं हुई। प्रभारी डिप्टी आरएमओ पुरुषोत्तम दास ने बताया कि बाजार में मक्का महंगे दामों में बिकने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल कोई भी किसान क्रय केंद्र पर मक्का लेकर नहीं पहुंचा। इससे अभी मक्का की खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें