फर्रुखाबाद। ग्वालियर एकस्प्रेस ट्रेन को स्काॅट करके आगरा ले गए एक सिपाही को सरकारी रिवाल्वर से गोली लग गई। उसका आगरा में ही इलाज कराया जा रहा है। थाने के स्थानीय अधिकारी कुछ बोलने के लिए राजी नहीं हैं।
कोलकाता से ग्वालियर जाने वाली ग्वालिर एक्सप्रेस ट्रेन को फर्रुखाबाद जीआरपी सिपाही शिवम कुमार अन्य सिपाहियों संग आगरा कैंट तक स्काॅट करके सुबह छह बजे ले गया था। जीआरपी सूत्र बताते हैं कि आगरा कैंट स्टेशन पर उसे संदिग्ध हालात में सरकारी रिवाल्वर से गोली लग गई। इसके बाद उसे वही किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांघ में गोली लगने की बात बताई जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वही जानकारी नहीं है। वह इस समय कुछ नहीं बता सकते।
नोट - यह खबर अपुष्ट है। कृपया आगरा से पुष्ट करवा लीजिएगा