फर्रुखाबाद। ग्रीन इलेवन ने रेड इलेवन को 33 रनों से हराकर विजेता टॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर बधाई दी गई।
सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-16 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला रेड इलेवन व ग्रीन इलेवन के बीच खेला गया। रेड इलेवन के कप्तान अखिल मिश्रा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। ग्रीन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए। नितिन ने 25, अब्दुल्ला आरिफ ने 24 रनों की पारी खेली। धर्मवीर, प्रिंस व अखिल मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए।
रेड इलेवन की पूरी टीम 109 रनों पर ढेर हो गई। प्रिंस राजपूत ने पांच व अब्दुल्ला आरिफ ने चार विकेट झोली में डाले। क्रिकेट कोच अमिताभ पान ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी व अन्य खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।