फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आठ लाख का लोन करवाकर हड़प लिए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैंक मैनेजर, फील्ड ऑफिसर सहित लोगों ने आठ लाख का लोन करवाकर रुपये हड़प लिए। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी राकेश कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा नेहरू रोड के मैनेजर रिंकू सिंह, फील्ड ऑफिसर जोगेंद्र यादव, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव समाधान नगला निवासी राजेंद्र यादव व अनमोल यादव के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें बताया कि गांव अमेठी जदीद निवासी तैय्यब अली ने 11 अगस्त 2022 को राजेंद्र यादव से उसकी मुलाकात करवाई।
राजेंद्र ने बताया कि उसकी बैंक में पहचान है। वह लोन करा देगा। राकेश ने शटरिंग के कार्य के लिए दस लाख रुपये लोन के लिए आवेदन किया। बैंक मैनेजर, फील्ड ऑफिसर सहित राजेंद्र व अनमोल ने लोन की फाइल तैयार करवाकर हस्ताक्षर करवा लिए। लोन की फीस के नाम पर 12 हजार व 43 हजार रुपये जमा करवाए।
विज्ञापन

अनमोल यादव की फर्म के नाम पर आठ लाख का लोन स्वीकृत कर उसको चेक दे दिया। अनमोल ने लोन का रुपया मिलने के बाद भी राकेश को शटरिंग का सामान नहीं दिया। जांच करने पर पता चला कि अनमोल की कादरीगेट पर कोई फर्म नहीं है। इन लोगों ने धोखाधड़ी कर आठ लाख का लोन उसके नाम से स्वीकृत करवाकर रुपये का बंदर बांट कर लिया है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें