फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी कर जेवर व नकदी हड़पी, आठ पर रिपोर्ट

Mon, 17 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी कर जेवर व नगदी हड़पने के मामले में पुलिस ने पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदवाड़ा निवासी महारानी कोर्ट के आदेश पर जनपद मैनपुरी थाना कुरावली गांव नगला मांझ निवासी हरिशचंद्र शाक्य, सुभाषचंद्र शाक्य, उपेंद्र शाक्य, आदित्य शाक्य, सचिन शाक्य, शिवानी शाक्य, माया देवी, कल्पना के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि पुत्र सूरज शाक्य की पत्नी किरन की बीमारी से मौत हो गई। उसके तीन वर्ष का एक बेटा है।
गांव पुरौरी निवासी धमेंद्र घर पर आए और पुत्र की शादी की बात की। उन्होंने शिवानी से 18 फरवरी 2022 को पुत्र की शादी करवा दी। इसके बदले में शिवानी के खाते में दो लाख रुपये डालने के लिए कहा। परिजनों की सहमति पर दो लाख रुपये डाल दिए। एक अगस्त को शिवानी के परिजन घर आए और रक्षाबंधन होने पर शिवानी को ले जाने की बात कही। शिवानी घर से जेवर लेकर मायके चली गई। इसके बाद कई माह बीतने के बाद भी वह वापस नहीं आई। पुत्र सूरज बुलाने गया तो शिवानी व उसके परिजनों ने बैंक खाते में चार लाख रुपये डालने के बाद भी ससुराल चलने की बात कही। इन्कार करने पर गाली-गलौज कर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें