फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यापारियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दे सरकार

Thu, 25 Jan 2024 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। आयकर व जीएसटी अदा करने वाले व्यापारियों और उनके परिवार को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा उपलब्ध कराए। यह मांग उद्योग व्यापार मंडल (लोकेश गुट) के नेताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन देकर की है।
विज्ञापन


बुधवार को व्यापारी नेता तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम यदुवंश कुमार को वित्त मंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें नए बजट में राहत देने की दरकार की है। कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए नकद लेन-देन की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये करने, आयकर में छूट की सीमा बढ़ाकर 10 लाख करने, जीएसटी में सरलीकरण कर दरें एक समान करने, रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं से जीएसटी हटाने की मांग की है।
कहा कि 20 साल से आयकर रिटर्न भरने वाले व्यापारियों को पेंशन दी जाए। नए घरेलू व कुटीर उद्योग शुरू करने वाले व्यापारियों को 10 साल तक की जीएसटी व आयकर में छूट दी जाए। आयकर दाता व्यापारी की किसी प्रकार मौत होने पर 10 लाख रुपये बीमा दिए जाने, मंडी समिति को समाप्त करने, छोटे कारोबार को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने के साथ ही ईकॉमर्स मार्केटिंग में जीएसटी की चोरी रोकने के लिए रेगुलर मार्केट मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अमित सेठ, संजीव अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, अतुल गुप्ता, मंशाराम गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें