फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छपाई उद्योग को जीवित रखने के लिए सीईटीपी लगाए सरकार

Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद वस्त्र लघु उद्योग संघ ने उद्योग चलाने में आ रही दिक्कतों के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई बार सर्वे होने के बावजूद कॉमन इफ्यूलेंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) नहीं लगाया गया। सरकार को चाहिए कि प्लांट लगाकर लघु उद्योगों के बाहर मीटर की रीडिंग के आधार पर शुल्क वसूला जाए। इससे कुटीर उद्योग जीवित बना रहेगा।
विज्ञापन

वस्त्र छपाई उद्योग संघ के जनरल सेक्रेटरी कपिल साध ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से भेंट की। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि शहर व आसपास करीब 50 छपाई कारखानों के बिना पूर्व नोटिस के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। इससे लघु उद्योग पूरी तरह से चौपट हो गया। अंधेरा होने से कारखानों में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि 80 फीसदी इकाइयों को सालाना 50 लाख का टर्नओवर पूरा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। अब इकाइयों पर बुरा असर पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछली साल यूपीएसआईडीसी कानपुर ने सीईटीपी लगाने के लिए सभी इकाइयों के आसपास नापजोख की थी। इसके बाद यह योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। अब उस सर्वे रिपोर्ट को मंगवाकर कार्रवाई की जाए, ताकि इस उद्योग को बचाया जा सके। डीएम ने शीघ्र ही प्रदूषण विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अफसरों संग बैठक करके समस्या समाधान का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएम से मिलने वालों में जैश कुमार साध, मुकेश कुमार साध, संजीव राय साध, सनी कुमार साध, सुमित कुमार साध, राहुल कुमार साध, अशोक कुमार साध, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, प्रतीक कुमार आदि छपाई उद्यमी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें