फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रोशनी से झिलमिलाए सरकारी भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को कलक्ट्रेट, विकास भवन तिरंगा झालरों से सजाए गए। शाम होते ही झालरें जलाई गई तो रोशनी से सरकारी भवन जगमगा उठे। विकास भवन में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर कर्मचारी खूब सेल्फी लेते रहे।


स्वाधीनता की 76वीं वर्षगांठ जनपद में धूमधाम से मनाई जा रही है। शासन से जारी आदेश के अनुसार विभागों में तैयारी की गई। भवनों में बेहतर सफाई कराने के साथ शाम को बिजली की तिरंगा झालरें लगाई गईं। शाम होते ही यह तिरंगा झालरें जलाई गईं तो स्वाधीनता की रोशनी फैल गई। इससे सरकारी भवन झिलमिला उठे।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वंत्रता दिवस पर जनपद न्यायालय और बार एसोसिएशन सभागार में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। वहीं कलक्ट्रेट में सुबह 10.15 बजे ध्वजारोहण के साथ, सभी सरकारी भवनों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 9.15 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संबोधन का जनप्रतिनिधियों के साथ लाइव प्रसारण देखा जाएगा। आजादी का पर्व माटी को नमन-वीरों को वंदन थीम पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, नाटक, विचार-गोष्ठी, प्रदर्शनी आदि के आयोजन होंगे। खेल प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी आवास, प्रतिष्ठान, सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराये जाएंगे। विभागों में कार्यक्रम के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। इलेक्टि्रक मर्चेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मेधावियों को शाम सात बजे सम्मानित किया जाएगा। वहीं कश्यप निषाद सभा की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम से फतेहगढ़ बाजार में 76 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें