फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरा चारा बोने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को गांव शाहपुर गंगपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला के बाहर खेत में हरे चारे के लिए ज्वार बोने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर स्थित गोशाला में एसडीएम को निरीक्षण में 156 गोवंश मिले। सभी गोवंश स्वस्थ थे और बाहर घूमने व चरने के लिए छोड़ा गया था। पास में 21 बीघा खेत है उसमें नमी थी। इसमें हरा चारे के लिए ज्वार बोने को कहा गया। रोटी बैंक संचालक दुर्गेश द्वारा रोजाना 300 रोटियां, 10 किलो आंटा व 5 किलो गुड़ एकत्र कर गोशाला में पहुंचाया जा रहा है।
नव निर्वाचित प्रधान रामभजन को गोवंश के विकास के लिए निर्देश दिए गए हैं। पानी के टैंक में साफ पानी भरा मिला और एक चूना मिला। छाया के लिए 10 फीट ऊंचाई के पेड़ हो गए हैं। राजस्व निरीक्षक नरेश बाबू पाठक, गो पालक संजू व शिवराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें