फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसदन का गेट तोड़ पशुओं को निकाला

Sun, 25 Nov 2018 09:35 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
गोसदन का टूट पड़ा गेट व पशु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटरी धर्मपुर स्थित राजकीय गोसदन में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में रविवार को सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने पिछला गेट तोड़कर पशुओं को बाहर निकाल दिया। सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री गोसदन के गेट की चाबी छीनकर ले गए। सूचना मिलने पर मऊदरवाजा फोर्स मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक सर्वोदय मंडल के नेता जा चुके थे।
विज्ञापन


सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह, रामप्रकाश, धनपाल, रामभजन और अहिबरन आदि के साथ रविवार को गोसदन पहुंचे। गोसदन में पशु चिकित्सक आदि को न देख सर्वोदय मंडल के नेताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चौकीदार बादशाह निवासी शिकारपुर से गेट की चाबी छीन ली। एक गोवंश को गंभीर हालत में बीमार पड़ा देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने साथियों के सहयोग से गोसदन का पिछला गेट तोड़कर पशुओं को बाहर खदेड़ दिया। लक्ष्मण सिंह का कहना था कि जिला प्रशासन लगातार लापरवाही बरत रहा है, जिससे पशुओं की मौत हो रही है। उन्होंने कई संगठनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोवंश की रक्षा के नाम पर वह लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए आ रहे हैं। गोवंशों की किसी को फिक्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही किसानों के साथ मिलकर फसल रक्षा समिति संगठन बनाएंगे। इसके बाद जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर मऊदरवाजा के एसआई उदयनरायन शुक्ल और फोर्स गो सदन पहुंचे लेकिन तब तक सर्वोदयी नेता जा चुके थे। गोसदन में हंगामा होने की जानकारी पर पशु चिकित्सक डॉ. पीके शर्मा गोसदन पहुंच गए और पशुओं का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर एवं प्रभारी ईओ अमित आसेरी ने बताया कि वह संकिसा में दलाईलामा के कार्यक्रम की तैयारी के लिए गए थे। गोसदन का गेट तोड़े जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करवाई जाएगी।

खेतों में घुसे जानवर तो किसान गोसदन पहुंचे
गोसदन का गेट तोड़कर पशुओं को निकाले जाने के बाद वे आसपास खेतों में घुस गए। इससे फूलगोभी आदि की फसल खराब होने लगी। किसानों ने जैसे-तैसे पशुओं को खदेड़ा। किसान हरीश कुमार, सुंदर सिंह, किशनपाल, रामकिशोर, सौदान सिंह और सुखलाल आदि गो सदन पहुंचे और पशुओं द्वारा फसल बरबाद करने की बात कही। किसानों का कहना था कि गोसदन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधरवाने की जरूरत थी। गेट तोड़कर पशुओं को निकाल देने से उनकी फसलें बरबाद होंगी न कि समस्या का समाधान होगा। ब्यूरो

इस सबका का जिम्मेदार जिला प्रशासन
नगर निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रांशुदत्त द्विवेदी के पिता डॉ. हरिदत्त द्विवेदी चारा-दाना लेकर गोसदन पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले सर्वोदय मंडल के नेता हंगामा करते हुए गो वंशों को बाहर निकाल रहे थे। उन्होंने सर्वोदयी नेताओं को समझाते हुए कहा कि इस तरह से समस्या का समाधान नहीं होगा। डॉ. हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि गोसदन में व्याप्त अव्यवस्था और वहां हुए हंगामे का जिम्मेदार जिला प्रशासन है। जिला प्रशासन चाहता तो आज यह नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपने निजी स्तर से गोसदन में खुले पड़े होल बंद करवाए थे, जिससे जंगली जानवर छोटे पशुओं और घायलों को नोच न सकें। ब्यूरो
 
कर्मचारी भी हैं परेशान
गोसदन में काम करने वाले कर्मचारी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि जो भी गोसदन आता है। वह उन लोगों से ही पूछताछ करता है। यही नहीं धमकाकर चाबी भी छीन लेता है। इसके बाद अफसर भी उन लोगों को ही परेशान करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें