फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सचिवालय के ताले तोड़ कर हजारों का सामान चोरी

Mon, 12 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। सचिवालय के ताले तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी करके ले गए। प्रधान पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर खुलासा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव गुसरापुर के सचिवालय का शनिवार की रात को चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर सचिवालय के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। रविवार की सुबह सफाई कर्मी रामबाबू काम करने के लिए पहुंचा तो ताला टूटा देखकर दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। उसने प्रधान स्नेहा अवस्थी को सचिवालय से चोरी होने की सूचना दी।
जानकारी पर प्रधानपति अमन अवस्थी मौके पर पहुंचे। नवाबगंज पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से जानकारी की। पुलिस को शक है कि चोरी की घटना को गांव के किसी युवक ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें