फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा मंडल अध्यक्ष व सांसद के करीबी में मारपीट

Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में हुए अमृतपुर विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में एक मंडल अध्यक्ष व सांसद के करीबी में मारपीट हो गई। इससे वहां भीड़ लग गई। पदाधिकारियों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किनारे खड़े होकर फोन से बात कर रहे थे। इसी बीच पहुंचे सांसद के करीबी ने कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी कर दी। मतगणना में कार्यकर्ताओं की पिटाई पर जनप्रतिनिधियों द्वारा साथ न देने की बात कहने पर मामला तूल पकड़ गया। इस पर सांसद के करीबी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने तो काम ही पिटने वाले किए, तो साथ कौन देगा। इसको लेकर विवाद बढ़ने पर जमकर गाली-गलौज हुआ। मामला मारपीट तक पहुंच गया। यह देख अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह दोनों को समझाकर अलग किया। मंडल अध्यक्ष को घर वापस जाने की बात कही गई। विवाद के बाद दोनों एक-दूसरे पर नशे में होने का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें