फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नलकूप के ताले तोड़कर तीन लाख का सामान चोरी, पेयजलापूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास में पालिका के नलकूप के ताले तोड़कर चोर तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पेयजल आपूर्ति बंद होने पर पालिका को भनक लगी। अवर अभियंता (एई) ने तहरीर दी है। नलकूप बंद पड़ा है। अभी तक पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कत है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने आवास विकास स्थित डिफेंस कालोनी में एक पानी की सीधी आपूर्ति के लिए नलकूप लगाया है। पिछले सप्ताह नलकूप की पानी आपूर्ति बंद हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय कर्मियों ने मौके पर जांच पड़ताल की। पता चला कि नलकूप के ताले टूटे हैं। उसमें रखा ढाई लाख रुपये कीमती का बूस्टर, ऑटो पैनल का ट्रांसफार्मर, नलकूप की केबल समेत काफी सामान गायब हो गया। इसकी सूचना पालिका जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर, अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता को दी गई। अभी तक नलकूप बंद पड़ा है। इससे बस्ती में पेयजलापूर्ति भी ठप पड़ी है। अवर अभियंता विशाल सिंह तोमर ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद उन्होंने कादरीगेट थाने में तहरीर दे दी है। शीघ्र ही नलकूप चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल ओवरहेड टैंक के पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें