फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक ही रात में छह दुकानों से 50 हजार से अधिक का सामान चोरी

विज्ञापन
फोटो-10 गांव इमादपुर सोमवंशी में हुई चोरी की घटना के बाद छानबीन करते उपनिरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर सोमवंशी गांव के तिराहे पर बुधवार रात छह दुकानों में चोरी हुई। चोर 50,000 रुपये से अधिक का सामान और नकदी ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब एक बजे चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े। लायकपुर ननासी निवासी उपदेश सिंह की परचून दुकान से 15,000 रुपये का सामान चोरी हुआ। इसमें पान मसाला, रिफाइंड, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और सिगरेट शामिल थे। लायकपुर निवासी मुकेश सिंह की परचून दुकान के खोखे से 20,000 रुपये का सामान गायब हुआ। इमादपुर सोमवंशी निवासी जयराम के चाट के खोखे से 900 रुपये चोरी हुए। नगरिया जवाहर के सतीश के खोखे से 300 रुपये निकाले गए। इसी गांव के इकबाल के खोखे से 700 रुपये, सोलर प्लेट और पंखा चोरी हुआ।
संजय कुमार की परचून की पक्की दुकान का ताला भी तोड़ा गया, पर चोर कुछ नहीं ले जा सके। संजय की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई। फुटेज से युवक की पहचान लायकपुर निवासी छोटू के रूप में हुई। दुकानदारों ने छोटू पर सभी चोरियों का आरोप लगाया है। उपदेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छोटू के खिलाफ राजेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है और उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें