चोरी के बाद दुकानदार से जानकारी करता दरोगा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
दुकान में नकब लगाकर डेढ़ लाख का सामान पार
कंपिल। चोरों ने मंगलवार रात को दुकान में नकब लगाकर नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव चिनघटपुर अतग्गापुर निवासी पृथ्वीराज की गांव सिकंदरपुर में मोबाइल व बिजली के सामान की दुकान कंपिल-कायमगंज मार्ग पर है। यहां वह जनसेवा केंद्र का भी काम करते हैं। मंगलवार रात चोर दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर प्रवेश कर गए सामान ले गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों के नकब लगा देेख दुकानदार सूचना दी।
दुकानदार ने पुलिस को बताया कि चोर 32 हजार रुपये, एक इनवर्टर, बैटरी, दो लैपटॉप, एक कैमरा, मोबाइल, 180 एलईडी बल्ब, पांच बंडल तार चोरी कर ले गए। लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। पृथ्वीराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।