फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शटर उचकाकर सराफ की दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सराफ की दुकान का शटर उचकाकर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, रेडीमेड कपड़े चोरी कर ले गए। सीओ की अगुवाई में पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


अलीगंज के मोहल्ला राधा कृष्ण निवासी सोनू सिंह जादौन की कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर में ओमवती ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार शाम को वह दुकान बंद कर घर आ गए थे। रात को किसी समय चोर दुकान का शटर उचकाकर अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी अलमारी तोड़कर
चार किलो चांदी के गहने व 15 ग्राम सोने के जेवरात, करीब 20 हजार के रेडीमेड कपड़े व पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए।

मंगलवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने सराफ सोनू सिंह को दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। इस पर सोनू सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को चोरी की सूचना दी। सीओ जय सिंह परिहार, प्रभारी निरीक्षक रामअवतार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोनू सिंह से चोरी गए सामान के बारे में जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन


सीओ जय सिंह परिहार ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच पड़ताल की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तश्वीर
कायमगंज। ज्वेलर्स की दुकान में अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोरों ने कैमरों की भी कोई परवाह नहीं की। चोर शटर उचकाकर दुकान में घुस गए और घटना को अंजाम दिया।चोरों की तश्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दो चोर अंदर घुसे अन्य बाहर खड़े रहे। नकाब पोश एक चोर का नकाब भी हट गया। पुलिस फुटेज लेकर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें