हेज की मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने महिला को जहर देकर मार डाला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की मौत पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
थाना शमसाबाद के गांव हसनापुर निवासी सहदेव सिंह राजपूत ने बेटी सविता की शादी वर्ष 2016 को थाना मेरापुर के गांव रुखइया निवासी उपेंद्र राजपूत के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक, भैंस और सोने की चेन की मांग कर दी।
बुधवार सुबह बेटी की मौत की सूचना मायके वालों को मिली। परिजन बेटी की ससुराल पहुंचे और वहां पर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। मृतका के पिता सहदेव ने पति उपेंद्र, देवर ब्रजेंद्र, नागेंद्र, सतेंद्र, दो ननद, बहनोई, सास और परशुराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।