फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोदभराई के बाद शादी तोड़ने में लड़की के छह रिश्तेदार फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गोदभराई के बाद लड़की पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। लड़के पक्ष ने जब गोदभराई में दिए साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात, कपड़े आदि मांगे तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में मझिया समेत लड़की के छह रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव देवरामपुर निवासी पवन कुमार ने गांव के ही कैलाश, रामलीला गड्ढा लालदरवाजा के गगनेश उर्फ गंगा, गंगानगर के मोनी, राधेश्याम, उनकी पत्नी सरला देवी, पुत्र रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि कैलाश ने अपने रिश्तेदार शाहजहांपुर जिले के थाना व कस्बा खुटार के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी राधेश्याम की पुत्री अर्चना से शादी तय कराई थी। गोदभराई की रस्म अदा की गई तो उन्होंने एक सोने की चेन, पायल, एक जोड़ी टॉप्स, नाक की बाली, अंगूठी, कलाई घड़ी, 11 साड़ी, एक लहंगा और 11 हजार रुपये दिए थे।
15 फरवरी को शादी तय हो गई थी। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को दावत दे दी और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर लीं। चार फरवरी की शाम आरोपी उनके घर आए। उन्होंने बेरोजगारी का हवाला देकर शादी से इन्कार कर दिया। उन्होंने गोदभराई में खर्च करीब साढ़े तीन लाख रुपये देने की बात कही तो गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें