फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेमिका अपने घर से लाई थी जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रेमी युगल के जहरीला पदार्थ खाने के मामले कंी जांच में पता चला कि प्रेमिका अपने घर से ही जहरीला पदार्थ लेकर आई थी। प्रेमी युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहीं सैफई में भर्ती प्रेमिका की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने उसके परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सरह के एक गांव निवासी युवक रोहित कुशवाह का परिवार की युवती से प्रेम प्रंसग चल रहा था। रोहित की शादी तय कर दी गई थी। इसको लेकर प्रेमिका व रोहित ने बंद मकान में शुक्रवार को जहर खा लिया था। रोहित की मौत हो गई वहीं प्रेमिका की हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था।
जानकारी पर एसपी अशोक कुमार मीणा व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, कोतवाल सचिन कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बात की थी। जांच में पता चला कि प्रेमिका का पिता शहद उतारने का काम करता था। प्रेमिका अपने घर से शीशी में जहरीला पदार्थ लेकर आई थी।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेमिका हालत स्थिर बनी रही। कोतवाल व सीओ ने परिजनों से जानकारी की। पुलिस ने रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें