फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ताइक्वांडो शिविर में आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं छात्राएं

Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। आत्मरक्षा के लिए बेटियां अब आगे आने लगीं है। वे ताइक्वांडो में निपुण हो रहीं हैं। सुबह-शाम लगातार अभ्यास करने से बेटियां भी फौलाद बन रहीं हैं। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अमर उजाला ने भी मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के ऑफीसर्स क्लब में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत ताइक्वांडो शिविर का आयोजन किया गया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक अजय प्रताप सिंह ने शिविर में मौजूद लगभग 60 छात्राओं को प्रशिक्षित किया। उन्हाेंने ताइक्वांडो की बारीकियां बताई। उन्होंने छात्राओं को बताया कि इस खेल के माध्यम से एक ओर आत्मरक्षा के लिए तैयार होते हैं, वहीं दूसरी ओर इसमें पारंगत होकर कैरिअॅर भी बनाया जा सकता है।
शिविर में कक्षा छह से परास्नातक तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। निकिता दुबे, सिमरन कनौजिया, दीपांजलि बाथम, उपासना, मानसी झा, कशिश, रूबी, भव्या बाजपेई, प्रज्ञा यादव, कीर्ति गंगवार, कृतिका सिंह व दीक्षा दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें