कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में किशोरी को अकेला देखकर उसके हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। किशोरी के बाबा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को भोर में किशोरी (14) के बाबा व अन्य परिजन खेत में गेहूं की थ्रेसिंग कराने चले गए। घर में किशोरी अकेली थी। उसी गांव का युवक छत के रास्ते से घर में घुस आया। युवक ने किशोरी के हाथ-पैर बांधकर व मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी के बाबा घर लौटे तो उन्होंने किशोरी के हाथ पैर बंधे देखे। आरोपी युवक छत के रास्ते से भाग गया। किशोरी ने घटना परिजनों को बताया। इस पर किशोरी के बाबा ने आरोपी पुष्पेंद्र निवासी ग्राम लखनपुर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
इस बीच, किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में जांच पड़ताल के दौरान किशोरी के पिता से पुलिस ने तमंचा पकड़ लिया। पुलिस किशोरी के पिता को पकड़ लाई। वहीं सीएचसी में किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया दुष्कर्म के मुकदमे में वादी ने आरोपी पर रुपये ले जाने का कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।