फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खंभा गिरने से बालिका की मौत, कई बच्चे बाल-बाल बचे

विज्ञापन
फोटो-10 शिवांगी। फाइल फोटो
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर लीलापुर में शिव मंदिर के पास रखे चट्टे से एक खंभा गिर जाने से सात वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद कई अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के समय मंदिर परिसर में शरबत वितरण चल रहा था।
विज्ञापन

उधरनपुर लीलापुर के निवासी सुबोध कुमार की सात वर्षीय पुत्री शिवांगी मंदिर के पास अन्य बच्चों के साथ खड़ी थी। इसी दौरान वहां करीब दो वर्षों से रखे चट्टे से एक पोल गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर शिवांगी दब गई। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। परिजन गंभीर रूप से घायल शिवांगी को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। शिवांगी कक्षा एक की छात्रा थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। मां नेहा, भाई शिवओम और बहन आराधना का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें