फर्रुखाबाद। शौच करने के दौरान पैर फिसलने से बालिका बाढ़ के पानी में डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव ढकेलापुर में बाढ़ का पानी भरा है। मंगलवार को अमरपाल की पुत्री कोमल राजपूत (8) शौच करने घर से कुछ दूरी पर गई। परिजनों ने बताया कि पैर फिसलने से पुत्री बाढ़ के पानी में डूब गई। काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आई तो उसकी खोजबीन की। कोमल का शव बाढ़ के पानी उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो भाई संगीत, अंकुल व एक बहन पूजा है, जिसकी शादी हो चुकी है। कोमल राजपूत सबसे छोटी थी। (संवाद)