फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: युवती का शव बाग में पेड़ से लटकता मिला, तीन दिन बाद होनी थी शादी

Wed, 10 Mar 2021 01:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में युवती का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्राम नगला दलजीत निवासी गुड्डू सक्सेना की 21 वर्षीय पुत्री शिवानी अपनी बड़ी बहन सपना के साथ बुधवार रात को सो रही थी। सुबह चार बजे जब सपना उठी तो उसने देखा कि शिवानी नहीं है। उसने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन शिवानी को ढूंढने लगे। सपना गांव के बाहर बाग की तरफ गई। वहां उसने गांव के भानु राठौर के बाग में आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से शिवानी का शव लटका देखा। जानकारी होने पर परिजन व अन्य ग्रामीण पहुंच गए। इससे वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया।

सूचना पर एसआई मोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी की। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर एसआई ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गुड्डू सक्सेना के तीन बेटे तथा तीन बेटियां में शिवानी तीसरे नंबर की थी। शिवानी की शादी दिल्ली में तय हो चुकी थी। 14 मार्च को शादी होनी थी। माता अनीता व पिता गुड्डू सक्सेना रो-रो कर बेहाल हो गए। पिता व भाई मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें