संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए शुरू हुई दूध व घी वितरण की योजना धरातल पर उतरी तो लाभार्थी खुश हो गए। बुधवार को कई गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लाभार्थियों के घर-घर जाकर दूध व घी का वितरण किया। जिला पोषण अधिकारी ने गांवों में पहुंचकर निरीक्षण किया।
जिला पोषण अधिकारी प्रिया पांडेय व बाल विकास परियोजना अधिकारी सुचेता दुबे ने कुम्हौली, भड़ौसा, अजीजलपुर व अन्य गांव में दूध पाउडर व देशी घी वितरण का जायजा लिया। भड़ौसा में महिला लाभार्थियों ने जिला पोषण अधिकारी से कहा कि योजना बहुत अच्छी है। घी व दूध से गरीब वर्ग के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी अतिरिक्त पोषक तत्व की सौगात मिलने से खुश हैं। भड़ौसा के सभी पांच केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों को वितरण कार्य की हकीकत परखी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकी, कुसमा, मिथलेश स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष मौजूद रहीं।