फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले धारदार हथियार में 18 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार को ज्यादा चोटें आने पर उनका इलाज कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बंगशपुरा निवासी नसीम और रहीस के बच्चों में बुधवार देर रात विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से वार कर दिया। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान नसीम (35), पत्नी नूरजहां (32), शमशाद अली (70) और दूसरे पक्ष के रहीश (40) का उपचार कराया गया।
नूरजहां की तहरीर पर रहीश, आरिस, मुनीशा, मुस्कान, मुन्ने, अब्दुल, अमन, सितारा, फारुख, बन्नो, नजरीन व निशा और दूसरे पक्ष के रहीश की तहरीर दानिश, अरशद, राजू, नसीम, सलमा और नूरजहां पर मारपीट कर घायल करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें