फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा की सफाई न होने से डूब जातीं हैं किसानों की फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों ने बंबा की सफाई न होने की समस्या बताई। सीडीओ ने समय से बंबे की सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ एम. अरून्मोली व एसपी अशोक मीणा ने समस्याएं सुनीं। गांव खुड़नाखार के किसान अमूल्य गंगवार ने कहा कि उनके गांव से निकले बंबा की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई। इससे नवंबर व दिसंबर में बंबा से पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगता है। इससे आलू व गेहूं की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। सीडीओ ने बंबा की सफाई कराने के निर्देश दिए।
नगर के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा निवासी रामविलास ने कहा कि पड़ोसी की छत से खुले बिजली के तार निकले थे। यह खुले तार पड़ोसी ने उनके टिनशेड के ऊपर से निकाल दिए हैं। इससे खतरा बना हुआ है। इसके अलावा बिजली विभाग की करीब 10 शिकायतें आईं । सीडीओ ने अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द समस्याएं निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन

गांव अलियापुर निवासी सरिता ने स्कूल का विस्तार करने व प्रशिक्षित शिक्षक रखने की बात कही। गांव बुहार नगला निवासी छोटेलाल ने कहा कि एक सप्ताह पहले बूढ़ी गंगा के पास मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी तीन लोगों ने उनकी मोपेड छीन ली है। अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, एसडीएम संजय कुमार, सीओ सोहराब आलम तहसीलदार कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
ट्रैक्टर-ट्राली पर सवारी बैठाने का प्रतिबंध हटाने की मांग
भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद्र सक्सेना ने सीडीओ को ज्ञापन दिया। इसमें ट्रैक्टर-ट्राली पर सवारी बैठाने के प्रतिबंध को हटाए जाने की मांग की। आवारा पशुओं को गोशाला में भेजने की बात कही।
फोटो- 3
चार साल से चक रोड पर कब्जा
अमृतपुर। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ। गांव विरसिंहपुर के ओमवीर सिंह चकरोड कब्जा मुक्त कराने के लिए 2018 से प्रार्थना पत्र देते आ रहे हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। नगला हूसा के रामसागर एक साल से चकरोड खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन चकरोड की पैमाइश नहीं की जा रही है। बिजापुरिया की निवासी अनारकली ने खेत से कब्जा हटवाने की मांग की। कहा कि तीन साल से तहसील के चक्कर काट रहीं हैं। एडीएम ने संबंधित लेखपालों को मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम पदम सिंह, नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन

पुत्र की हत्या का मुकदमा लिखवाने की गुहार
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जहानगंज थाने के गांव गढ़ाखेड़ा निवास हरिश्चंद्र ने एसडीएम से गुहार लगाई। कहा कि 11 सितंबर को पुत्री वंदना का अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। गांव में बटाई के खेत में खड़े धान में पानी लग रहा था। इसी समय गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन पानी अपने खेत में काट लिया। घर पर मौजूद पुत्र कृष्णा उर्फ आशीष ने मना किया, तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने खेत पर पानी लगाते वक्त पुत्र आशीष को घेर लिया और उसे फंदे पर लटका दिया। पीड़ित कई बार गुहार लगा चुका, मगर पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही। संपूर्ण समाधान दिवस में 123 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें