फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा के दोनों तरफ घाटों पर जनरेटर, तीनों पाली में सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर होने वाली बेशुमार भीड़ के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मंशा से जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह और एसपी विकास कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गहरे जल से पहले बेरीकेटिंग करें। दोनों तरफ घाटों पर जनरेटर लगाए जाएं। तीनों पालियों में सफाई कर्मी तैनात होने चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसपी विकास कुमार ने शुक्रवार शाम पांचाल घाट पर गंगा किनारे तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि घाटों पर जहां भी गहरा जल है, वहां हर हाल में बेरिकेडिंग होनी चाहिए। रात में गंगा भक्तों को पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाए जाएं।
किसी भी घाट पर गंदगी न हो। इसके लिए तीनों पालियों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाएं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 10 गोताखोरों को लगाया गया है। पीने के पानी के लिए टैंकर लगाए जाएंगे। घाट पर खोया-पाया केंद्र भी होना चाहिए।
विज्ञापन

उनके साथ सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, उप जिलाधिकारी सदर गजराज सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें