फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी गीता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गुतासी की गीता देवी की हत्या अवैध संबंधों के शक में उसके पति ने की थी। पुलिस ने पति की गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अभी भी पुत्र और जेठ से थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। गीता के मोबाइल की सीडीआर में पुलिस को कोई भी संदिग्ध नंबर नहीं मिला है। लिहाजा पति पर सनकी होने की शक जताया जा रहा है।
मऊदरवाजा थाने के गांव गुतासी निवासी गीता देवी (40) का गोली लगा शव सोमवार सुबह गांव के ही सतीश के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना में नामजद पति अरुण कुमार की गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे गांव के पास से ही गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गिरफ्तार दिखाया। उसकी निशानदेही पर एक तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अरुण को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। बताया कि गीता किसी न किसी बहाने से घर से चली जाती थी। इसी के चलते घर में विवाद होता था। घर में शौचालय होने के बावजूद 31 जुलाई की रात दो बजे वह शौच के लिए खेतों में गई। अरुण को शक होने पर वह चुपके से पीछे से गया। उसे लगा कि वह किसी से बात कर रही है।
उसने झाड़ी में छिपकर पीछे से गोली चला दी। जो गीता की पीठ में लगी। उसके गिरने के बाद दूसरी गोली सिर में मार दी। इसके बाद चाचा सीमेंद्र के खेत के पास मेड़ पर पड़ी लकड़ियों में तमंचा छिपा दिया। सुबह नाटक करने के लिए पत्नी की हत्या का शोर मचाया। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि गीता के मोबाइल की सीडीआर निकलवा कर उसका परीक्षण किया गया। उसमें कोई भी संदिग्ध नंबर नहीं मिला।
विज्ञापन

इससे अवैध संबंधों की बात सही नहीं लगती। अरुण ने ही शक के चलते ही घटना को अंजाम दे दिया। अरुण को सनकी बताया जा रहा है। यही वजह है कि उसका मोहल्ले में भी कोई खास संबंध नहीं है। बता दें कि पुलिस अभी भी गीता के पुत्र और जेठ से थाने में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें