फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार के प्रयास से 5100 घरों में यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना के खात्मे के लिए बुधवार को गायत्री परिवार के प्रयास से जिले में 5100 घरों में एक साथ महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें संक्रमण के नाश के लिए विशेष मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी गईं।
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के आह्वान पर बुद्ध पूर्णिमा पर गृहे-गृहे महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिले भर में एक साथ सुबह 8 से 12 बजे तक कायमगंज, रोहिला, नवाबगंज, बिढ़ैल, याकूतगंज, मेरापुर, ताजपुर, कमालगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ नगर आदि जगहों पर लगभग 5100 घरों में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ।
महायज्ञ के आयोजनों की ऑनलाइन देखरेख गायत्री परिवार के जिला समन्वयक गोविंद सिंह, नृपेंद्र पांडेय, शोभित पांडेय, सरिता दुबे, आलोक दीक्षित, पार्थ, राहुल दीक्षित आदि लोगों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें