फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने कान्हा गोशाला के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
सकवाई स्थित कान्हा गोशाला में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते ईओ रवेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रवेंद्र कुमार ने सकवाई में कान्हा गोशाला और आमिलपुर में बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने टीमें बढ़ाकर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईओ पूर्वाह्न 11 बजे सकवाई में बन रही कान्हा गोशाला पहुंचे। उन्होंने बाउंड्रीवाल को देखा। सकवाई में 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने क्वालिटी में किसी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह आमिलपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की बाउंड्रीवाल की प्रगति भी देखी। ईओ ने कहा कि दोनों ही स्थानों पर निर्माण में चार-चार टीमें लगाई जाएं। निर्माण में किसी भी कीमत पर ढिलाई न बरती जाए।
यदि किसी भी स्थान पर कोई दिक्कत है, तो वह उनके संज्ञान में तुरंत लाया जाए। आमिलपुर में निर्माण की प्रगित भी संतोषजनक मिली। कहा कि और तेजी लाने की जरूरत है। उनके साथ मौजूद इंजीनियर अशोक कुमार से कहा कि वह निर्माण कार्य पर नजर रखें हैं। बता दें कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कई सालों से प्रस्तावित है, मगर अभी तक उस पर काम काफी धीमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें