फर्रुखाबाद। सपा ने एसआईआर काम में तेजी लाने के लिए पार्टी के बीएलए की बैठक की गई। कायमगंज के जौरा में पूर्व विधायक अजीत कठेरिया के निवास पर बैठक हुई। इसमें एसआईआर के काम में तेजी लाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने एसआईआर अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए बीएलए को बूथवार वोटर लिस्ट के हर पेज पर काम करने के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी भी बूथ पर मतदाता का गलत तरीके से नाम न कटने पाए। पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का काम लोकतंत्र की रीढ़ है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि एक-एक वोट सुरक्षित रहे। सभी ने 2027 के विधानसभा क्षेत्र चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिवम यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल कठेरिया के अलावा अरविंद यादव, डॉ. विकुल यादव, पुष्पेंद्र यादव उर्फ सीटू, अनिल यादव, सुरेंद्र यादव, नवजीत कठेरिया आदि मौजूद रहे।