फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफलिंग का भंडाफोड़

Wed, 31 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ताल करते एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक के आदेश पर डीएसओ ने इण्डेन वाटलिंग प्लांट गैसिंगपुर के पास स्थित एक पब्लिक स्कूल पर छापा मारकर गैस रिफलिंग भंडाफोड़ किया। मौके से छह लोग और आठ ट्रकों को कब्जे में लिया। बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर और वाटलिंग प्लांट के प्रबंधक ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन



मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण के आदेश पर डीएसओ हिमांशु द्विवेदी, पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा व राजेश चौधरी ने पुलिसबल के साथ वाटलिंग प्लांट के पास स्थित पब्लिक स्कूल में छापा मारकर गैस रिफलिंग के गोरखधंधे को पकड़ा। दो ट्रक चालकों और छह हेल्परों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कामर्शियल व घरेलू गैस सिलेंडर से लदे दो ट्रक (गैस भरे) और खाली सिलेंडर से लदे छह ट्रक कब्जे में ले लिए। बुधवार को एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, वाटलिंग प्लांट के वरिष्ठ सयंत्र प्रबंधक प्रदीप सूत्रधर घटनास्थल ने घटनास्थल का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक एसडीएम, डीएसओ और वाटलिंग प्लांट के प्रबंधक कोतवाली में मौजूद थे।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मालिक समेत पकड़े गए चालक व हेल्परों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया मौके पर रिफलिंग करते हुए छह लोग, आठ ट्रक, रिफलिंग पाइप और रिफलिंग करने वाली मशीन भी बरामद की गई।

कामर्शियल व घरेलू गैस सिलेंडरों की गिनती करवाकर इन्हें संबंधित गैस एजेंसियों के मालिकों को सौंपा जाएगा। जिलाधिकारी से अनुमति लेकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें