फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पोल उखाड़ते समय फटी गैस पाइप लाइन, हादसा बचा

Thu, 11 Sep 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के बाग लकूला स्थित पुरानी बिजली लाइन के निष्प्रयोज्य खंभे उखाड़ने के दौरान बुधवार को भूमिगत गैस पाइप लाइन फट गई।
विज्ञापन

तेजी से गैस लीक होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे गैस कर्मियों ने पाइप लाइन ठीक की। इससे हादसा होने से बच गया। लकूला बिजली उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला बागलकूला में पुरानी बिजली लाइन के निष्प्रयोज्य खंभे खड़े थे।
बुधवार को ठेकेदार के कर्मचारी हाइड्रा लेकर खंभे उखाड़ने पहुंचे। खोदाई के दौरान खंभे के पास से निकली गैस पाइप लाइन फट गई। इससे तेज आवाज से गैस लीक होने लगी। घबराए कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन फटने की जानकारी से वहां अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों के मुताबिक सूचना मिलते की गैस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गैस की आपूर्ति बंद कर पाइपलाइन ठीक कर लीकेज बंद कर दिया।
इससे बड़ा हादसा बच गया। इसी पाइप लाइन से मोहल्ला आवास विकास सहित करीब छह मोहल्लों में घरों में दिए गए कनेक्शन से गैस की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें