फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हर ओर मिला कूड़ा, नाले चोक और गंदगी से पटे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने को गुरुवार को निकले अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को हर ओर कूड़ा और गंदगी का अंबार मिला। मुख्य मार्गों के किनारे नाले चोक और गंदगी से पटे मिले। सड़कों पर जगह-जगह निराश्रित गोवंश बैठे और घूमते मिले। सफाई व्यवस्था और निराश्रित गोवंश को पकड़ने के दावे की निरीक्षण में पोल खुल गई। एडीएम ने नगर पालिका ईओ को टीम बनाकर नालों की सफाई, कूड़ा उठवाने, अन्ना गोवंशों को गोशाला भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने गुरुवार को मसेनी चौराहा से कादरी गेट तक मार्ग का निरीक्षण किया। उनको कई अस्पतालों के पास फुटपाथ पर अतिक्रमण मिला। इससे नाला बंद हो गया और उसमें जगह-जगह कूड़ा भरा है। लकूला मोड़ पर नाला पूरी तरह बंद था। कूड़ेदान का ढक्कन खुला था। वहां के लोगों से पूछताछ की तो धर्मपाल सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी कभी नहीं आते। इससे न कभी नाला साफ होता और न कूड़ा उठाया जाता है। फागिंग भी नहीं कराई गई है। कादरी गेट की ओर नाला भी गंदगी से पटा मिला। फुटपाथ पर ठेलीवालों व दुकानदारों ने कब्जा है। इससे जाम की समस्या होती है। लालदरवाजा के पास दुकानदारों ने नाले के ऊपर पटिया डाल कर अतिक्रमण कर रखा है। सफाई न होने से यहां का भी नाला बंद हो गया। लाल दरवाता चौराहा से मिशन अस्पताल के मार्ग पर एक होटल के पास कूड़े का ढेर लगा मिला। आवास विकास तिराहे के सामने क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास दोनों तरफ नाला बंद और उसमें कूड़ा भरा था। यहां भी ठेलीवालों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। नेकपुर क्रासिंग से मसाने मार्ग समेत कई स्थानों पर नाले जाम मिले। कुछ दूरी पर रखे ट्रांसफार्मर के पास गंदगी का अंबार लगा था और वहीं पास से निकला नाला बंद पड़ा है। अतिक्रमण से नाले का स्वरूप भी खत्म हो गया है। नगला दीना भोलेपुर में सैनिक कालोनी के पास कूड़ा एक खाली प्लाट में स्थानीय लोग डालते हैं, जिससे गंदगी का अंबार लगा है। एडीएम को सीएमओ कार्यालय के सामने फुटपाथ पर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे मिले। मिलिट्री चौराहा फतेहगढ़ के पास लगे ट्रासंफार्मर के पास कूड़े का ढेर लगा था। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह निराश्रित गोवंश बैठे और घूमते मिले। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका सदर के अधिशासी अधिकारी को सफाई कराने, फुटपाथ खाली कराने को अतिक्रमण हटाओ अभियान और निराश्रित गोवंश को पकड़ कर गोशाला में भिजवाने को अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें