फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर सर्वेश पाल की 7.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर सर्वेश पाल के नाम भोलेपुर में खरीदी गई करीब 7.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। मंगलवार को तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिसबल के साथ जाकर कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन


पालीवाल वाली गली बेवर रोड भोलेपुर फतेहगढ़ निवासी सर्वेश पाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। सर्वेश पाल के नाम भोलेपुर में सात करोड़ चौसठ लाख 18 हजार 290 रुपये की खरीदी गई संपत्ति है। न्यायालय ने उसकी इस संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार सदर शनि कनौजिया मय राजस्व टीम के साथ गांव विजाधरपुर पहुंचे। उन्होंने डुगडुगी पिटवाकर गैंगस्टर सर्वेश पाल की संपत्ति कुर्क की।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के अलावा मऊदरवाजा व शहर कोतवाल पुलिसबल के साथ मौजूद रहे। राजस्व टीम ने नोटिस चस्पा करते हुए कुर्की की कार्रवाई की, जो संपत्ति कुर्क की गई है, उसमें सर्वेश पाल के नाम नौ आवासीय प्लॉट शामिल हैं, जिनकी कीमत 7,6418,290 रुपये है।
विज्ञापन

अब तक गैंगस्टर सर्वेश की करीब 14.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। कुछ दिन पहले ही सर्वेश पाल की पत्नी नीरज पाल के नाम दर्ज बजरंग ढाबा कुर्क किया गया था। गौरतलब है कि सर्वेश पाल सट्टा माफिया हसनैन का करीबी साथी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें